Jamshedpur protest news : जमशेदपुर: परसुडीह स्थित करनडीह चौक पर आज झारखंड लोकतांत्रिक क्रांति मोर्चा (JDKM) के कार्यकर्ताओं ने मांडू विधायक निर्मल महतो का पुतला दहन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधायक ने सोशल मीडिया पर डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया, जिससे उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है और राज्य का राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मोर्चा के जिला महामंत्री गणपति करवा ने किया।
उन्होंने कहा, “एक जनप्रतिनिधि से ऐसे अमर्यादित भाषा की उम्मीद नहीं की जा सकती। यह बेहद निंदनीय है। हमने इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है और न्याय की मांग कर रहे हैं।”इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दीपक महतो, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सुलोचना महतो, युवा नगर अध्यक्ष रवि मुखी, नरान सोरेन, सिकंदर खान, जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जशप्रित सिंह, नगर संगठन सचिव अनित महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में विधायक के बयान की कड़ी निंदा की और कार्रवाई की मांग की।