Jamshedpur Heatwave/जमशेदपुर, 25 अप्रैल : टाटा नगरी जमशेदपुर में गर्मी अपने चरम पर है। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन को प्रभावित किया और दोपहर में तापमान 39 डिग्री के आसपास बना रहा।हवा की गति लगभग 5 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रही, जिससे गर्म हवाओं का असर बना रहा। सूरज सुबह 5:17 बजे निकला और शाम 6:09 बजे अस्त होगा।
दिनभर उमस बनी रही और मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में भी राहत की उम्मीद नहीं है।मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को तापमान 42 डिग्री, रविवार को गिरकर 36 डिग्री, सोमवार को 35 डिग्री और मंगलवार व बुधवार को 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।विशेषज्ञों की सलाह है कि इस भीषण गर्मी में बाहर निकलते समय छाया में रहें, भरपूर पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।