Ramgarh: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इकाई रामगढ़ का जिला स्तरीय सम्मेलन सह कार्यकर्ता मिलन समारोह एनटीएस बरकाकाना घुटूवा में संजीव साहू की अध्यक्षता तथा देवा नंद महतो के संचालन में संपन्न हुआ. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी सुप्रीमो टाइगर जयराम महतो व विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के प्रधान महासचिव फरजान खान उपस्थित हुए. मुख्य अतिथि टाइगर जयराम महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य कुछ उद्देश्य के साथ अलग हुआ था लेकिन सपना साकार नहीं हुआ. दुर्भाग्य यह है कि झारखंड में आज तक स्थानीय नीति, उद्योग नीति, नियोजन नीति, विस्थापन नीति नहीं बन पाई है. जयराम ने सभी को अनुशासन तथा पार्टी के नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कहा कि संगठन में सभी समुदायों के लोग सम्मिलित हैं.
इसमें झारखंड किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष व समाजसेवी पंकज महतो, आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव हजारीबाग से कपिलदेव महतो, हाई कोर्ट अधिवक्ता शिव प्रसाद महतो, ज्योति महतो तथा अन्य दल के लोगों ने अपने दल बल के साथ टाइगर जयराम महतो के समक्ष जेवीकेएसएस का दामन थामा. सभी ने कहा कि हमलोग टाइगर जयराम महतो की विचारधारा से प्रभावित होकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ज्वाइन किये हैं. निश्चित तौर पर 2024 एक बदलाव का संकेत है. जिला सम्मेलन में मुख्य रूप से जेवीकेएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो, केंद्रीय प्रधान महासचिव फरजान खान, रवि महतो, राजेंद्र बेदिया, पनेशवर महतो, संतोष टिडुवार, लीलावती महतो, रूपा महतो, शैल देवी, पवन महतो, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, बिहारी महतो, डाॅ. राजेश महतो के अलावा केंद्रीय पदाधिकारी, जिला कोर कमेटी सदस्य, प्रखंड कोर कमेटी सदस्य, पंचायत पदाधिकारी, सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए.