Hata Chowk Loot: जमशेदपुर के पोटका थाना क्षेत्र स्थित हाता चौक पेट्रोल पंप पर 6 मई की रात हुई लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने अंतर राज्यीय लूट गिरोह के सरगना जल्ला फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है, जो कपाली का निवासी है। उसके पास से देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। फिरोज ने स्वीकारा कि उसने शारिक शाह और अफजाल अंसारी के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। अफजाल को ओडिशा में गिरफ्तार किया गया है, जबकि शारिक फरार है। जल्ला फिरोज पर झारखंड, छत्तीसगढ़ व ओडिशा में आठ लूट के मामले दर्ज हैं।
Mango Firing Scare: पुलिस की तेज कार्रवाई‚ एक युवक को लिया गया हिरासत में
Mango Firing Scare: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 9 में मंगलवार देर रात उस समय अफरातफरी...