Government Schemes: सरायकेला समाहरणालय परिसर में जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद और उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में भ्रमण कर 15 से 30 जून 2025 तक आयोजित होने वाले शिविरों की जानकारी देगा और नागरिकों को योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूक करेगा।
इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को जनजातीय सशक्तिकरण, जनभागीदारी और कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है। शिविरों में आधार, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सेवाएं, बैंकिंग, पेंशन, स्वरोजगार जैसी आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।