Dance Award\ सरायकेला: झारखंड के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। जियाडा, आदित्यपुर के क्षेत्रीय उपनिदेशक दिनेश रंजन की पत्नी डॉ ऊषा कुमारी को बेंगलुरु में आयोजित 116वें अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव 2025 में “पद्मिनी नृत्य रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया है।
इस भव्य समारोह में उन्होंने अपनी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।डॉ ऊषा कुमारी इससे पहले भी अपनी कला प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं।
कोलकाता में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव 2024 में उन्हें “अंतरराष्ट्रीय गिरधारी सम्मान” से नवाजा गया था। उनके इस सम्मान से कला जगत में उत्साह की लहर है। सरायकेला सहित राज्य भर के कला प्रेमियों और कलाकारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ ऊषा की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।