Saraikela Crime News: सिनी में बेटे ने की पिता की हत्या, दशहरे के दिन खूनी वारदात से गांव में मातम

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव में दशहरे के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे पर अपने बुजुर्ग पिता की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप है. घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है.

Facebook
X
WhatsApp

विवाद के बाद पिता पर किया हमला

मृतक की पहचान अशोक कुमार नायक (58 वर्ष) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, दशहरे के दिन किसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया.

आरोप है कि इसी दौरान बेटे ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पिता पर हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार नायक की अधिक खून बहने के कारण मौके पर ही मौत हो गई.

पड़ोसियों के पहुंचने से पहले फरार हुआ आरोपी

घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी युवक घर से फरार हो चुका था. इसके बाद ग्रामीणों ने सिनी ओपी पुलिस को मामले की सूचना दी.

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश

सूचना मिलने पर सिनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ धातकीडीह गांव पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया है.

फिलहाल पुलिस फरार आरोपी बेटे की तलाश में जुटी है. घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com