Saraikela Crime News: सीनी में बेटे ने ईंट-पत्थर और चाकू से की पिता की हत्या, आरोपी अर्जुन नायक गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र स्थित धातकीडीह गांव में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, हत्या में ईंट और चाकू का इस्तेमाल किया गया था. आरोपी की निशानदेही पर खून लगा ईंट, चाकू और कपड़ा बरामद

Facebook
X
WhatsApp
Saraikela Crime News: सीनी में बेटे ने ईंट-पत्थर और चाकू से की पिता की हत्या, आरोपी अर्जुन नायक गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र स्थित धातकीडीह गांव में पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, हत्या में ईंट और चाकू का इस्तेमाल किया गया था. आरोपी की निशानदेही पर खून लगा ईंट, चाकू और कपड़ा बरामद किया गया है.

मां ने बेटे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

मामला धातकीडीह गांव का है. मृतक अशोक नायक (58 वर्ष) की पत्नी पार्वती नायक (48 वर्ष) ने सीनी ओपी में लिखित आवेदन देकर अपने बेटे अर्जुन नायक पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की.

एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने मानवीय आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अर्जुन नायक उर्फ पांडेय जी (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया.

आरोपी धातकीडीह गांव के महलीसाई, निचला टोला का रहने वाला है.

हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है. उसकी निशानदेही पर कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल खून लगा ईंट, चाकू और खून लगा कपड़ा बरामद किया गया है.

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी शामिल

इस कार्रवाई में सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार, एसआई सुगदा हांसदा और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com