Adityapur News: आदित्यपुर की आयडा खाऊ गली में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, तीन घायल

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में मंगलवार देर रात वेज रोल को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आयडा गेट के सामने स्थित खाऊ गली में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur News: आदित्यपुर की आयडा खाऊ गली में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की मौत, तीन घायल

Adityapur: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में मंगलवार देर रात वेज रोल को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. आयडा गेट के सामने स्थित खाऊ गली में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में जारी है.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फास्ट फूड दुकान संचालक समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है.

वेज रोल के ऑर्डर को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात करीब एक बजे की है. मानगो निवासी शेखर तिर्की आदित्यपुर शिव मंदिर दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में लाइटिंग का काम करने आया था.

रात में वह अपने साथी गोलू के साथ आयडा गेट के सामने स्थित एक फास्ट फूड ठेले पर वेज रोल खाने पहुंचा. इसी दौरान ऑर्डर को लेकर शेखर और दुकानदार के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया.

बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी हमला

विवाद बढ़ने पर शेखर और गोलू ने फोन कर पूजा समिति के सदस्यों को मौके पर बुलाया. सूचना मिलने के बाद समिति का सदस्य सन्नी वहां पहुंचा. आरोप है कि इस दौरान दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने उस पर हमला कर चाकू से वार कर दिया.

इसके बाद बीच-बचाव करने पहुंचे सागर झा और अरुण पांडे पर भी चाकू से हमला किया गया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया.

दुकान संचालक समेत तीन आरोपी हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही गश्त कर रहे सरायकेला के एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज और आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फास्ट फूड दुकान संचालक समेत तीन युवकों को हिरासत में ले लिया.

एसडीपीओ अभिनव भारद्वाज ने बताया कि मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प हुई. हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

फिलहाल घायलों का टीएमएच में इलाज जारी है. पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com