Congress Protest: जमशेदपुर में एग्रीको से साकची गोलचक्कर और कालिमाटी रोड तक जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। इस मुद्दे को उठाते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आंदोलन करने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि ना तो पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और ना ही वर्तमान विधायक सरयू राय ने जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम उठाया। उन्होंने टाटा स्टील प्रबंधन को भी जिम्मेदार ठहराया। दुबे ने मांग की कि एग्रीको से साकची तक फोरलेन और ओवरब्रिज निर्माण किया जाए।
उन्होंने करनडीह और सुंदरनगर जैसे इलाकों में भी ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। प्रेस वार्ता में यह भी मांग रखी गई कि झारखंड के स्कूलों में बंगला, उड़िया, भोजपुरी, अंगिका और मैथली भाषाओं को पढ़ाई में शामिल किया जाए।