Chain Snatching: जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने छिनतई और चोरी की घटनाओं में शामिल मोस्ट वांटेड चांद उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महज 48 घंटे में इस अपराधी को पकड़ लिया, जिसके ऊपर जमशेदपुर और सरायकेला जिले में 8 से 10 मामले दर्ज हैं। इसके पास से सोने का चैन, कान का गहना, चांदी, पर्स, आईफोन और टैब समेत कई सामान बरामद हुए हैं।
पूछताछ में चांद उर्फ लंगड़ा ने अपने गिरोह के सदस्यों की जानकारी दी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तैयारी कर रही है। डीएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। इस गिरफ्तारी से जमशेदपुर और सरायकेला जिले में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।