Jamshedpur News: जमशेदपुर में तूफान का असर ; दोपहर में छाया अंधेरा, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, 28-29 अक्टूबर को हाई अलर्ट Jamshedpur Crime News: एसपी आवास से 200 मीटर दूर घर में घुसे 20-30 युवक, गर्भवती महिला समेत परिवार को पीटा Seraikela News: सरायकेला में जनता दरबार आयोजित, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंग केंद्र से लेकर आवास की किस्त तक उठीं समस्याएं Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में मिठाई दुकान, जिम और सीमेंट दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार Jamshedpur Crime News: परसुडीह में मोबाइल छिनतई के आरोप में दो गिरफ्तार, iPhone 15 Pro Max समेत कई फोन बरामद Adityapur Crime News: आदित्यपुर ज्वेलर्स लूटकांड में तीन साल बाद गिरफ्तारी, वैशाली से पकड़ा गया फरार आरोपी

Jamshedpur news:जुबिली पार्क से खदेड़े जा रहे हैं झालमुड़ी विक्रेता‚ गरीबों की रोजी-रोटी पर संकट

Jamshedpur news: जमशेदपुर में टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को (JUSCO) द्वारा जुबिली पार्क में झालमुड़ी विक्रेताओं को खदेड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि जुस्को की टीम पार्क में घूम-घूमकर गरीब फेरीवालों को कारोबार करने से रोक रही है। इससे उन विक्रेताओं

Facebook
X
WhatsApp

Jamshedpur news: जमशेदपुर में टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई जुस्को (JUSCO) द्वारा जुबिली पार्क में झालमुड़ी विक्रेताओं को खदेड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बताया जा रहा है कि जुस्को की टीम पार्क में घूम-घूमकर गरीब फेरीवालों को कारोबार करने से रोक रही है। इससे उन विक्रेताओं की आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है, जो रोज मेहनत कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

भाजपा का विरोध प्रदर्शन

जुस्को की इस कार्रवाई पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। मंगलवार को जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा और युवा नेता नीरज सिंह खुद जुबिली पार्क पहुंचे और झालमुड़ी बेचकर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया। भाजपा नेताओं ने इसे गरीबों के हक पर हमला बताते हुए जुस्को और जिला प्रशासन को खुली चुनौती दी।

जिला प्रशासन पर सवाल

इस पूरे प्रकरण में जिला प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। विक्रेताओं का कहना है कि कई बार फरियाद करने के बावजूद उनकी शिकायत पर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन की निष्क्रियता से स्थानीय राजनीति और अधिक गर्माती दिखाई दे रही है।

आंदोलन की चेतावनी

भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा विक्रेताओं को परेशान किया गया तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने साफ कहा कि गरीबों की रोजी-रोटी छीनने का प्रयास किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आगे की रणनीति पर नजर

अब इस पूरे मामले में यह देखना दिलचस्प होगा कि जुस्को और जिला प्रशासन अगला कदम क्या उठाते हैं। फिलहाल झालमुड़ी विक्रेताओं और राजनीतिक दलों के बीच यह मुद्दा गर्म चर्चा का विषय बना हुआ है।

TAGS
digitalwithsandip.com