BJP Mandal Event: केंद्र सरकार के 11 वर्षों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में रविवार को घाघीडीह मंडल में “विकसित भारत का अमृत काल” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री आनंद कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजयुमो जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुशवाहा उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके प्रभाव पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक बदलावों—जैसे गरीब कल्याण योजनाएं, आधारभूत ढांचे का विकास, सामाजिक सुरक्षा के उपाय और आत्मनिर्भर भारत अभियान—की सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री अशोक मिश्रा, श्री धीरज सिंह, श्री संकर सिंह, श्री केशव सिंह, श्री बिदानंद सिरका, श्री सुजीत वर्मा, श्री प्रवीण सिंह, श्री विकास कुमार, श्री पप्पू सिंह, श्री रोहित कुमार, श्री रघुनंदन शर्मा, श्री अनिल शर्मा, श्री राकेश शर्मा, श्री उपेंद्र सिंह और श्री धनंजय सिंह सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इन 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए जो योजनाएं चलाई हैं, वे भारत को एक आत्मनिर्भर, सशक्त और समावेशी राष्ट्र बनाने में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।कार्यक्रम का संचालन स्वयं मंडल अध्यक्ष श्री आनंद कुमार ने किया। इस आयोजन ने क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और संगठन को मजबूती प्रदान की।