BC Gop Misconduct: पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह हलुदबनी क्षेत्र में राशन डीलर बीसी गोप द्वारा ग्रामीणों के साथ मनमानी और बदसलूकी की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें हर महीने दो बार राशन देने की बजाय सिर्फ एक बार ही राशन दिया जा रहा है।
महिलाओं द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो डीलर ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने डीलर के दुकान पर हंगामा कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के उप मुखिया सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और डीलर की शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की।
ग्रामीणों की मांग है कि डीलर का लाइसेंस रद्द किया जाए और जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। जब डीलर से सवाल पूछे गए तो उसने गोलमोल जवाब दिए, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।