Adityapur crime news : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बुधवार रात करीब 9:30 बजे गम्हरिया निवासी सूरज चौधरी पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना लाल बिल्डिंग के समीप घटी, जब सूरज अपने घर लौट रहा था।
बताया गया कि आरोपी अमन और आशीष, जो केडिया और बोलाईडीह के निवासी हैं, ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पहले सूरज को रोका और फिर धारदार हथियार से हमला किया। लगभग 15 हमलावरों ने मिलकर सूरज की जमकर पिटाई की और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस सक्रिय हुई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।