Adityapur News: आदित्यपुर मेले में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल

Adityapur: आदित्यपुर में दुर्गा पूजा के दौरान लगे मेले में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. मानगो से मेला घूमने आई रानी महाकुड़ बिजली झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजनों के मुताबिक, हादसे में उनकी कॉलर बोन टूट गई है और इलाज में करीब डेढ़

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur News: आदित्यपुर मेले में बड़ा हादसा, 30 फीट ऊंचाई से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल

Adityapur: आदित्यपुर में दुर्गा पूजा के दौरान लगे मेले में रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. मानगो से मेला घूमने आई रानी महाकुड़ बिजली झूले से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजनों के मुताबिक, हादसे में उनकी कॉलर बोन टूट गई है और इलाज में करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होने की बात कही गई है.

बिजली झूले से नीचे गिर गई महिला

घटना के अनुसार, रात करीब 12 बजे रानी महाकुड़ झूले से उतर रही थीं. इसी दौरान आरोप है कि ऑपरेटर ने बिना देखे झूले को आगे बढ़ा दिया. इससे वह करीब 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गईं.

घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में टीएमएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे में झूले का एक कर्मचारी भी घायल बताया जा रहा है.

हादसे के बाद मेला परिसर में अफरा-तफरी

हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी और हंगामे की स्थिति बन गई. प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद झूला संचालक और कर्मचारी मौके से चले गए, जबकि कुछ लोग झूले में ही फंसे रह गए. बाद में उन्हें धीरे-धीरे नीचे उतारा गया.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

परिजनों ने झूले के संचालन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि घायल महिला के इलाज का खर्च उठाने की जिम्मेदारी संबंधित संचालक को लेनी चाहिए.

परिजनों ने सोमवार को मेला संचालक के खिलाफ थाने में शिकायत देने की बात कही है. हालांकि, इस मामले में झूला संचालक या मेला प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है.

TAGS
digitalwithsandip.com