Phoolon Ki Holi: जुगसलाई स्थित मानव कल्याण सेवा समिति ने वृंदावन के तर्ज पर फूलों की होली का आयोजन किया, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। यह आयोजन पिछले कई वर्षों से होली के दिन जुगसलाई राम टेकरी मंदिर से किया जाता आ रहा है।
इस वर्ष भी वृंदावन के तर्ज पर सुबह राम टेकरी मंदिर से राधा कृष्ण संग फूलों की होली का आयोजन किया गया। फूलों से सुसज्जित रथ पर राधा रानी संग होली के रसिया भगवान कृष्ण की जीवंत झांकी ने पूरे जुगसलाई के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।

हजारों लोग फूलों और इत्र के साथ होली के त्योहार का आनंद उठाये। साथ ही, मटकी फोड़ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने होली का मायना ही बदल दिया है, क्योंकि पहले लोग होली के दिन घर से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन अब महिला, पुरुष, बच्चे, बुजुर्ग सभी झूमते गाते टोली बनाकर फूलों की होली में भाग ले रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण है, क्योंकि जिस तरह से पानी की किल्लत हो रही है, ऐसे में फूलों के साथ होली कर जल संरक्षण पर विशेष बल दिया जा रहा है