Mahashivratri 2025: शहर समेत पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इसे लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गई है। वहीं जिला प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर्व के दिन जमशेदपुर में बड़े व्यावसायिक वाहनों के लिए नो एंट्री लगा दी है। नो एंट्री सुबह 5:00 बजे से रात 11:00 तक रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने इस जानकारी का संयुक्त आदेश सोमवार को जारी कर दिया है। यह आदेश डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल और डीएसपी ट्रैफिक ने जारी किया है। नो एंट्री के दौरान शहर में सभी तरह के बड़े व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश रद्द है। वहीं यात्री बसों को इससे छूट मिली है। यात्री बसें नो एंट्री के दौरान भी शहर में आवागमन कर सकती हैं।
Bajarang Seva Dal: धालभूम में रथ यात्रा के दौरान व्यवधान, प्रशासन से की गई कार्रवाई की मांग
Bajarang Seva Dal: बजरंग सेवा दल के नेतृत्व में रथ यात्रा के दौरान व्यवधान डालने के मामले में हुई कार्रवाई...