नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के निकट गुरुद्वारा बंगला साहिब लेन में झारखंड भवन की इमारत बनकर तैयार हो गई है, जिसका आज उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसे अपने लिए व्यक्तिगत प्रसन्नता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि यह उनके एक और सपने के सच होने जैसा है।
रघुवर दास ने बताया कि 18 जनवरी 2016 को तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के साथ उन्होंने इस भवन का भूमि पूजन किया था। 5606 स्क्वायर मीटर में बने इस भवन में झारखंड की संस्कृति की झलक पेश की गई है।
उन्होंने कहा कि यह भवन झारखंड के लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगा। इस भवन में झारखंड के लोगों के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे वे अपने कार्यों को आसानी से कर सकेंगे।
Baharagora gas leak : बहरागोड़ा में गैस टैंकर से रिसाव, NH-49 पर रास्ता बंद
Baharagora gas leak : झारखंड-उड़ीसा सीमा पर स्थित बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत NH-49 पर रिलायंस पेट्रोल पंप से लगभग 300 मीटर...