Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर Adityapur News:आदित्यपुर में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, छठ पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम Gamharia News: गम्हरिया में दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, अब आसान होंगे रोजमर्रा के काम Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर से खातीपुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई ट्रेन, राजस्थान की यात्रा हुई आसान Jamshedpur News: केला चोरी और मारपीट के आरोप से आहत महिला ने खाया जहर, MGM अस्पताल में भर्ती Jamshedpur Crime News: बिरसानगर में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, 15 गिरफ्तार, 7.67 लाख रुपये और 16 मोबाइल जब्त

Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर से खातीपुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई ट्रेन, राजस्थान की यात्रा हुई आसान

Jamshedpur News: जमशेदपुर के यात्रियों के लिए राजस्थान तक रेल सफर अब आसान होने की उम्मीद है. टाटानगर रेलवे स्टेशन से खातीपुरा (जयपुर) तक चलने वाली संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur News: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टाटानगर से खातीपुरा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना की नई ट्रेन, राजस्थान की यात्रा हुई आसान

Jamshedpur News: जमशेदपुर के यात्रियों के लिए राजस्थान तक रेल सफर अब आसान होने की उम्मीद है. टाटानगर रेलवे स्टेशन से खातीपुरा (जयपुर) तक चलने वाली संतरागाछी-खातीपुरा एक्सप्रेस को सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू और विधायक सरयू राय ने संयुक्त रूप से ट्रेन को रवाना किया. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नई ट्रेन का शुभारंभ किया.

फूलों से सजाया गया ट्रेन का इंजन
शुभारंभ से पहले रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन के इंजन और बोगियों को फूलों से सजाया था. कार्यक्रम में चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलवे के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. नई ट्रेन करीब 1,677 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इससे झारखंड का सीधा रेल संपर्क जयपुर क्षेत्र से जुड़ने की उम्मीद है.

कई प्रमुख शहरों से होकर गुजरेगी ट्रेन
इस ट्रेन के रास्ते में चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन और सासाराम जैसे स्टेशन शामिल हैं. इसके अलावा ट्रेन भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला, आगरा, बांदीकुई और दौसा से भी होकर गुजरेगी.

खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा
नई ट्रेन शुरू होने से राजस्थान और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों तक पहुंचना आसान हो सकता है. खासकर खाटू श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को इससे सुविधा मिलने की उम्मीद है. खातीपुरा जयपुर का उपनगरीय रेलवे स्टेशन है. यहां से जयपुर शहर की दूरी करीब 17 किलोमीटर बताई जाती है. इस ट्रेन से प्रयागराज, कानपुर और आगरा जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलने की संभावना है.

सप्ताह में एक दिन चलाने की योजना
रेलवे बोर्ड के दस्तावेज के मुताबिक, इस ट्रेन का परिचालन साप्ताहिक आधार पर प्रस्तावित है. योजना के अनुसार, संतरागाछी से ट्रेन बुधवार को और खातीपुरा से शुक्रवार को चलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.

TAGS
digitalwithsandip.com