BREAKING: राजनगर के कोलाबड़िया में नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

BREAKING: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ. कोलाबड़िया गांव के 17 वर्षीय अमन कंदीर की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. काफी देर तक घर नहीं

Facebook
X
WhatsApp
BREAKING: राजनगर के कोलाबड़िया में नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

BREAKING: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ. कोलाबड़िया गांव के 17 वर्षीय अमन कंदीर की नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

काफी देर तक घर नहीं लौटा तो शुरू हुई तलाश
मिली जानकारी के अनुसार, अमन नदी में नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान नदी में डूबने की जानकारी मिली. सूचना मिलने पर राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से अमन का शव नदी से बाहर निकाला गया. मृतक के पिता एमलेन कंदीर के लिखित आवेदन पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

TAGS
digitalwithsandip.com