AIIMS Deoghar Convocation: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को विशेष विमान से देवघर पहुंचे. एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव भी मौजूद रहे.
दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने AIIMS देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. समारोह में मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुके सफल और मेधावी छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी.
कई जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल
इस दीक्षांत समारोह में झारखंड की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इनमें गोड्डा के सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा और देवघर के विधायक सुरेश पासवान शामिल हैं.


