Jamshedpur Flag Drive: जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बुधवार को अपने आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने इसे आज़ादी के अमृत महोत्सव में अपनी सक्रिय भागीदारी का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर दिनेश कुमार ने कहा कि तिरंगा केवल हमारे राष्ट्र का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह स्वाभिमान, एकता और बलिदान की पहचान है। उन्होंने कहा कि इसे ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।
13–15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा
दिनेश कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा अवश्य फहराएं। साथ ही तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर इस महाअभियान को सफल बनाएं।
स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि
उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान और इसे हर घर तक पहुंचाना स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष गोलमुरी प्रोबिर चटर्जी राणा, महामंत्री अशोक सामंता, लक्ष्मण बेहरा, मोहम्मद नौशाद समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।