Today Horoscope:राशि वालों के लिए दिन संयम और समझदारी से भरपूर रहेगा। बेवजह के क्रोध से परिवार में तनाव हो सकता है, खासकर संतान नाराज़ हो सकती है। माताजी से किसी पुराने विवाद को बातचीत से सुलझाया जा सकता है। वरिष्ठों की सलाह उपयोगी साबित होगी, और बिजनेस के कामों में लापरवाही से बचना जरूरी होगा।
वृष राशि के जातकों को जल्दबाज़ी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खोई हुई वस्तु मिलने की संभावना है, लेकिन दूसरों की भलाई सोचने पर स्वार्थ का आरोप लग सकता है। परिवार में विवाह संबंधी अड़चन किसी मित्र की मदद से हल हो सकती है।
मिथुन राशि के लिए दिन धार्मिक कार्यों और यात्राओं से जुड़ा रहेगा। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई डील फाइनल हो सकती है, पर जरूरी कागज़ों की जांच आवश्यक होगी। मन में किसी के प्रति ईर्ष्या न पालें।
कर्क राशि वालों को आज कुछ उलझनों का सामना करना पड़ेगा। अधूरे काम तनाव बढ़ा सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। पिता से सलाह लेना उपयोगी होगा और कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें।
सिंह राशि के लिए दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। नई कोशिशें रंग लाएंगी। सेहत में सुधार हो सकता है, लेकिन वाहनों से सावधानी रखें। संतान को जिम्मेदारी दी जा सकती है और किसी काम के सिलसिले में बाहर जाने का योग बन रहा है।
कन्या राशि के लिए यह दिन तरक्की की दिशा में कदम बढ़ाने का है। पारिवारिक विवाद, विशेषकर पैतृक संपत्ति को लेकर, संबंधों में तनाव ला सकता है। कोई नई डील फाइनल हो सकती है और वाहन खरीदने का विचार भी बन सकता है। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार जरूरी होगा।
तुला राशि के लिए धन-लाभ के संकेत हैं, लेकिन मनमौजी स्वभाव परेशानी ला सकता है। शेयर बाज़ार में निवेश लाभकारी हो सकता है। माता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को पुरस्कार मिल सकता है और नए नौकरी के अवसर आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि के लिए दिन कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा। माताजी से कहासुनी हो सकती है। लेन-देन में सावधानी जरूरी है। मांगकर वाहन चलाने से दुर्घटना हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, और कोई बड़ा निर्णय भी लिया जा सकता है।
धनु राशि के लिए दिन मस्ती और ऊर्जा से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और परिवार में एकता बनी रहेगी।
मकर राशि के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान की सफलता से घर का माहौल आनंदमय रहेगा। पिताजी से बातचीत के जरिए मन की बातें साझा कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा और इनकम बढ़ाने के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन उन्नति का रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विदेश व्यापार में सफलता मिलेगी लेकिन अजनबी पर विश्वास करने से बचें। जो अकेले हैं, उनके जीवन में प्रेम की शुरुआत हो सकती है। घर के लिए कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा जा सकता है।
मीन राशि के लिए दिन पढ़ाई और कार्यक्षेत्र में फोकस का रहेगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कानूनी मामलों में निराशा संभव है और विरोधी सक्रिय रहेंगे। पुराने अनुभवों से सीख लेना जरूरी है। परिवार में नए मेहमान का आगमन संभव है।
