Daily Horoscope: 12 राशियों के लिए मिला-जुला फल लेकर आया है। मेष राशि वालों के लिए यह दिन नई संपत्ति की खरीदारी और निवेश के लिहाज़ से शुभ रहेगा, तो वहीं वृष राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है।मिथुन राशि के जातकों को आज धैर्य और संयम के साथ काम लेने की जरूरत है, जबकि कर्क राशि के लोगों के लिए आज धन लाभ और घर के रिनोवेशन का समय है।
सिंह राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, वहीं कन्या राशि के लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं।तुला राशि वालों को आज पुराने रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं, जबकि वृश्चिक राशि के लिए दिन मनोरंजन और परिवारिक खुशियों से भरपूर रहेगा। धनु राशि के लोगों को संपत्ति विवाद से मुक्ति और व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं।मकर राशि के जातकों को आय में वृद्धि और संतान से खुशखबरी मिल सकती है। कुंभ राशि वालों को आज संयम से काम लेने की सलाह है, वहीं मीन राशि के लिए दिन शुभ है और मेहनत रंग लाएगी।हर राशि के लिए दिन कुछ नया सिखाने और आत्ममंथन का अवसर लेकर आया है।