BJP vs Hemant: भाजपा ने झारखंड हाईकोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी प्रवक्ता प्रतुल सहदेव ने प्रेस वार्ता में कहा कि हाईकोर्ट में लगाए गए सुरक्षा उपकरण पुराने और निष्क्रिय हैं।
बम डिटेक्शन सिस्टम, मिरर और CCTV जैसी व्यवस्थाएं कमजोर हैं, जो राज्य की सबसे बड़ी न्यायिक संस्था की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती हैं।भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तत्काल प्रभाव से जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने हाईकोर्ट परिसर में लगे सुरक्षा उपकरणों के टेंडर की भी जांच की मांग की। भाजपा ने इसे आम नागरिकों की सुरक्षा से भी जोड़ते हुए कहा कि जब हाईकोर्ट असुरक्षित है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है?