AJSU Party Protest: आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने उपायुक्त महोदय के माध्यम से झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में जमशेदपुर में यातायात पुलिस की कार्यशैली और वाहन जांच के खिलाफ हस्ताक्षर युक्त अभियान चला कर आम लोगों से जनमत प्राप्त करने का उल्लेख किया गया है।

आजसू पार्टी ने यातायात पुलिस पर जबरन उगाही और आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया है।
पार्टी ने मांग की है कि यातायात पुलिस की कार्यशैली में सुधार लाया जाए और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जाए।