Environment Day 2025:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता और उप मुखिया मुकेश सिंह के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में आम, शीशम, जामुन, नीम जैसे दर्जनों पौधे लगाए गए। पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया। रेलवे द्वारा पार्क में बदले जा रहे इस मैदान में अब स्थानीय लोग हरियाली का आनंद ले सकेंगे।