Jamshedpur: शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा मंगलवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। उद्योग एवं कारोबार से जुड़े लोगों ने पूजा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर की व्यावसायिक संस्था ट्रक ट्रेलर ओनर एसोसिएशन की ओर से विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से की गई। संगठन के पदाधिकारी ने बताया कि 18 सितंबर को विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। वही 19 सितंबर को कलाकार शिल्पी राज एवं विजय चौहान का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। उस दिन दर्शकों के बीच महाभोग का वितरण किया जाएगा।

दूसरी ओर भाजपा नेता एवं कारोबारी शिव शंकर सिंह ने भी धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा की। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर को लौह कहा जाता है। यहां कल कारखाने एवं उद्योग स्थापित हैं। भगवान विश्वकर्मा सभी कारोबारी को उन्नति दे। उन्होंने इस संबंध में सभी झारखंड वासियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है इसलिए उन्होंने उनके दीर्घायु होने की कामना की।