Seraikela News: सरायकेला में दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने की. बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधि, प्रशासन और पुलिस के अधिकारी शामिल हुए. पूजा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई.
रात 10 बजे के बाद डीजे पर रोक
बैठक में डीजे को लेकर साफ निर्देश दिया गया कि रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा. पूजा समितियों से तय समय और निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने की अपील की गई. अधिकारियों ने कहा कि पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन के निर्देशों का पालन जरूरी है.
जुलूस और विसर्जन पर भी चर्चा
बैठक में दुर्गा पूजा के जुलूस और विसर्जन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई. पूजा पंडालों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जरूरी इंतजाम करने पर जोर दिया गया. लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई.
अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील
प्रशासन ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा. साथ ही पूजा के दौरान शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.


