Jamshedpur Breaking: सोनारी में सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की ठगी का आरोप, 12-13 लोगों ने लगाए पैसे

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के सोनारी के कागलनगर इलाके में एक सैलून संचालक दंपती पर करीब 2 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगा है. मामले में करीब 12 से 13 लोगों ने सोनारी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप सैलून की मालकिन पूनम अरोड़ा और

Facebook
X
WhatsApp
Jamshedpur Breaking: सोनारी में सैलून की आड़ में 2.51 करोड़ की ठगी का आरोप, 12-13 लोगों ने लगाए पैसे

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर के सोनारी के कागलनगर इलाके में एक सैलून संचालक दंपती पर करीब 2 करोड़ 51 लाख 80 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगा है. मामले में करीब 12 से 13 लोगों ने सोनारी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप सैलून की मालकिन पूनम अरोड़ा और उनके पति सन्नी अरोड़ा पर लगा है. पीड़ितों का कहना है कि पिछले करीब दो साल से अलग-अलग लोगों से निवेश के नाम पर पैसे लिए जा रहे थे.

किसी ने 10 लाख तो किसी ने 36 लाख दिए
पीड़ितों के अनुसार, किसी ने 10 लाख रुपये दिए तो किसी ने 14 लाख, 16 लाख, 17 लाख, 25 लाख और 36 लाख रुपये तक दिए. बताया जा रहा है कि पैसे अलग-अलग समय पर ट्रांसफर किए गए. इसके बदले हर महीने रकम देने की बात कही गई थी. किसी को 50 हजार रुपये महीना देने की बात थी, तो किसी को 1 लाख 20 हजार और किसी को डेढ़ लाख रुपये तक देने का भरोसा दिया गया था.

दो साल बाद शुरू हुआ विवाद
पीड़ितों का कहना है कि पैसे देते समय उन्हें निवेश पर मोटा हिस्सा मिलने की बात कही गई थी. शुरुआत में सब कुछ ठीक चलता रहा. लेकिन जब लोगों ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की तो टालमटोल होने लगी. कई महीनों तक उन्हें पैसे देने का भरोसा दिया जाता रहा. पीड़ितों के मुताबिक, बाद में पैसे देने से इनकार कर दिया गया.

रिश्तेदारी और जान-पहचान के जरिए जुड़े थे लोग
मामले में पैसे देने वाले सभी लोग एक-दूसरे से किसी न किसी तरह जुड़े बताए जा रहे हैं. कोई रिश्तेदार के जरिए पूनम और सन्नी को जानता था, तो कोई दोस्ती या बाजार में हुई जान-पहचान के कारण उनके संपर्क में आया था. इसी भरोसे के आधार पर लोगों ने बड़ी रकम दी थी.

पुलिस पहुंची सैलून, जांच शुरू
मामले की जानकारी मिलने के बाद सोनारी थाना पुलिस सेटिन सैलून पहुंची. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. आरोप सही हैं या नहीं और पैसों के लेन-देन से जुड़ी पूरी सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

TAGS
digitalwithsandip.com