Saraikela News:सरायकेला के चांडिल में करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस Saraikela News: कपाली में दुर्गा पूजा को लेकर DC-SP अलर्ट, पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के सख्त निर्देश Jamshedpur News: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 80 पुड़िया के साथ पांच युवक गिरफ्तार Saraikela News: NH-18 पर बच्चे को बचाने के चक्कर में भीषण टक्कर, अनियंत्रित टिप ट्रेलर खेत में घुसा, चालक घायल Saraikela News: सरायकेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, थोक बाजार और ओम सुपर मार्केट से सूजी-मैदा के नमूने जब्त Seraikela News: आदित्यपुर-गम्हरिया में दुर्गा पूजा पर 800 अतिरिक्त जवान तैनात, सादे कपड़ों में भी होगी निगरानी

Saraikela News: NH-18 पर बच्चे को बचाने के चक्कर में भीषण टक्कर, अनियंत्रित टिप ट्रेलर खेत में घुसा, चालक घायल

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में NH-18 पर शुक्रवार दोपहर सड़क हादसा हो गया. जामडीह गांव के पास सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में पोल्ट्री मुर्गी गाड़ी और टिप ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई. हादसे में पोल्ट्री गाड़ी का चालक घायल हो

Facebook
X
WhatsApp
Saraikela News: NH-18 पर बच्चे को बचाने के चक्कर में भीषण टक्कर, अनियंत्रित टिप ट्रेलर खेत में घुसा, चालक घायल

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में NH-18 पर शुक्रवार दोपहर सड़क हादसा हो गया. जामडीह गांव के पास सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में पोल्ट्री मुर्गी गाड़ी और टिप ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई. हादसे में पोल्ट्री गाड़ी का चालक घायल हो गया, जबकि टक्कर के बाद टिप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा.

बच्चे को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, पोल्ट्री फार्म की मुर्गी गाड़ी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से जमशेदपुर की ओर जा रही थी. वहीं, टिप ट्रेलर जमशेदपुर से पुरुलिया की दिशा में आ रहा था. इसी दौरान सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टिप ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे खेत में जा घुसी.

घायल चालक को अस्पताल भेजा गया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और नीमडीह पुलिस मौके पर पहुंची. घायल पोल्ट्री गाड़ी के चालक को एंबुलेंस की मदद से नीमडीह स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उसका इलाज कराया गया.

ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने जामडीह गांव के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही अधिक रहती है और सड़क पार करने के दौरान हादसे का खतरा बना रहता है. ऐसे में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने चाहिए.

TAGS
digitalwithsandip.com