Nimdih Road Accident: मेला देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

Nimdih Road Accident: नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. तीनों दोस्त सोमवार देर रात पश्चिम बंगाल के दातिया से मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे. हादसा चांडिल-पुरुलिया मार्ग पर मालती चेकपोस्ट के पास हुआ. घटना की खबर गांव

Facebook
X
WhatsApp
Nimdih Road Accident: मेला देखकर लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर

Nimdih Road Accident: नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलांग गांव के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. तीनों दोस्त सोमवार देर रात पश्चिम बंगाल के दातिया से मेला देखकर बाइक से घर लौट रहे थे. हादसा चांडिल-पुरुलिया मार्ग पर मालती चेकपोस्ट के पास हुआ. घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिवार और ग्रामीणों में मातम छा गया.

छाता मेला देखने गए थे तीनों दोस्त
मृतकों की पहचान जुगिलांग गांव निवासी शिवम गोप, लुकास गोप और सपन गोप के रूप में हुई है. बताया जाता है कि तीनों बाइक से पुरुलिया जिले के बलरामपुर स्थित छाता मेला देखने गए थे. वहां उन्होंने पनामा सर्कस भी देखा. देर रात तीनों बाइक से वापस गांव के लिए निकले थे. इसी दौरान मालती चेकपोस्ट के पास उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई.

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर की ओर से पश्चिम बंगाल जा रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. शिवम गोप और लुकास गोप की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गंभीर रूप से घायल सपन गोप को पुरुलिया सदर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन उसकी भी जान नहीं बच सकी.

हादसे के बाद चालक फरार
घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पश्चिम बंगाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. नीमडीह थाना प्रभारी डीलशन बिरुवा ने बताया कि हादसे में शामिल वाहन की पहचान के लिए बंगाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुलिस फरार चालक का पता लगाने में जुटी है.

एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम
एक ही गांव के तीन युवकों की एक साथ मौत से जुगिलांग गांव में गम का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में हर तरफ शोक का माहौल बना हुआ है.

TAGS
digitalwithsandip.com