Adityapur Breaking: आदित्यपुर में एंबुलेंस और छोटा हाथी वाहन के बीच जोरदार टक्कर, पलटा वाहन

Adityapur Breaking: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के पास आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य सड़क पर एंबुलेंस और छोटा हाथी वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में छोटा हाथी सड़क पर पलट गया. मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस गंगोत्री अस्पताल में मरीज छोड़कर चाईबासा लौट रही थी. इसी दौरान सामने

Facebook
X
WhatsApp
Adityapur Breaking: आदित्यपुर में एंबुलेंस और छोटा हाथी वाहन के बीच जोरदार टक्कर, पलटा वाहन

Adityapur Breaking: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टोल ब्रिज के पास आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य सड़क पर एंबुलेंस और छोटा हाथी वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में छोटा हाथी सड़क पर पलट गया. मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस गंगोत्री अस्पताल में मरीज छोड़कर चाईबासा लौट रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे छोटे हाथी से उसकी टक्कर हो गई.

एंबुलेंस चालक ने बताया कैसे हुआ हादसा
एंबुलेंस चालक के अनुसार, वह सामान्य गति से अपनी लेन में जा रहा था. तभी छोटा हाथी कथित तौर पर गलत दिशा से आ गया. उसे बचाने के प्रयास में एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई और दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई. टक्कर के बाद छोटा हाथी पलट गया. बताया जा रहा है कि वह आदित्यपुर के फोर्जिंग कंपनी की ओर से लौट रहा था. वाहन में लोहे का सामान लदा हुआ था.
खबर लिखे जाने तक आदित्यपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची हैं. हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दुर्घटना की स्थिति और कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

TAGS
digitalwithsandip.com