Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Jharkhand Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मोंथा‚ झारखंड और जमशेदपुर में दिखा असर

Jharkhand Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (MONTHA) अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसका असर राज्य के कई जिलों में दिखाई देने लगा है। मंगलवार दोपहर से ही जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया। मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे

Facebook
X
WhatsApp
Jharkhand Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात मोंथा‚ झारखंड और जमशेदपुर में दिखा असर

Jharkhand Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ (MONTHA) अब झारखंड की ओर बढ़ रहा है। इसका असर राज्य के कई जिलों में दिखाई देने लगा है। मंगलवार दोपहर से ही जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल गया।

मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे के बाद से ही शहर के आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। लोगों को दिन के उजाले में भी वाहनों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों तक झारखंड के दक्षिणी और पूर्वी जिलों, जिनमें जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और चाईबासा शामिल हैं, में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है।तेज हवा और बीच-बीच में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका जताई गई है।

स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और बिजली के खंभों या पेड़ों के नीचे शरण न लें।

बारिश और तेज हवा के चलते जमशेदपुर का मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिन का तापमान सामान्य से 3–4 डिग्री तक नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटे तक इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है।

TAGS
digitalwithsandip.com