New Governors: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है. इस फेरबदल में कुछ राज्यपालों को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि नए चेहरों को भी मौका मिला है.
किसे किस राज्य की जिम्मेदारी मिली?
ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
केरल के मौजूदा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु भेजा गया है.
ब्रज मोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है.
डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है.
दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है.
इन नियुक्तियों के बाद छह राज्यों में राज्यपालों की जिम्मेदारियां बदलेंगी.


