Simdega Crime News: सिमडेगा में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Simdega Crime News: सिमडेगा डेली मार्केट के पास से बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गुमला निवासी सरफराज खान के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया. दुकान के पास से चोरी हुई थी

Facebook
X
WhatsApp
Simdega Crime News: सिमडेगा में बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Simdega Crime News: सिमडेगा डेली मार्केट के पास से बाइक चोरी होने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान गुमला निवासी सरफराज खान के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया.

दुकान के पास से चोरी हुई थी बाइक
एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिमडेगा निवासी विकास कुमार ने 11 अक्टूबर को थाने में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी. विकास के मुताबिक, उनकी काले रंग की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल 11 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे डेली मार्केट स्थित दुकान के पास से चोरी हो गई थी. उन्होंने सरफराज खान पर चोरी का संदेह जताया था. बताया गया कि सरफराज कुछ दिन पहले विकास की दुकान में काम करता था और सिमडेगा के भट्टीटोली इलाके में रहता था.

पुलिस टीम ने की गिरफ्तारी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस. खोटरे के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. पुलिस ने तकनीकी जानकारी और अन्य स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर सरफराज खान को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

TAGS
digitalwithsandip.com