Official Statement /जमशेदपुर: झारखंड पुलिस एसोसिएशन की पूर्वी सिंहभूम शाखा के अध्यक्ष संजय चंद्र उरांव ने भारतीय सेना के जवान सूरज राय द्वारा जमशेदपुर पुलिस के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़ी आलोचना की है।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर रहता है और ऐसे में किसी भी वर्दीधारी का अमर्यादित आचरण स्वीकार्य नहीं है।संगठन ने कहा कि झारखंड पुलिस हमेशा भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान का आदर करती है, लेकिन सूरज राय की हरकतों ने न केवल सेना की गरिमा को ठेस पहुंचाई है बल्कि पुलिस बल के प्रति भी असम्मान दिखाया है।
इससे पहले भी उन पर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप लग चुके हैं।संजीव चंद्र उरांव ने कहा कि सेना और पुलिस दोनों ही राष्ट्र की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।
ऐसे में किसी भी सैनिक को अपने कर्तव्य पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने भारतीय सेना से भी अनुरोध किया कि इस तरह के अनुशासनहीन सैनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।