Mango Flyover:जमशेदपुर में निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव पर सहमति बन गई है। अब मानगो चौक से पायल सिनेमा तक फ्लाईओवर को दोतरफा (टू लेन) बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों को सुविधा होगी।
विधायक सरयू राय, मुख्य डिजाइनर संजय भार्गव और पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर यह निर्णय लिया। वहीं साकची गांधीघाट से भुईंयाडीह शमशान घाट तक एक नया फ्लाईओवर बनाने के लिए भी सर्वे और डिजाइन का कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया है। इन परिवर्तनों से क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।