Youth INTUC Training: जमशेदपुर में यूथ इंटक का प्रशिक्षण शिविर‚ संगठन को मजबूत करने पर जोर

Youth INTUC Training: जमशेदपुर के बालिगुमा में झारखंड प्रदेश यूथ इंटक की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह ने की। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों, श्रमिक हितों और

Facebook
X
WhatsApp

Youth INTUC Training: जमशेदपुर के बालिगुमा में झारखंड प्रदेश यूथ इंटक की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर एवं महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्रदेश युवा इंटक अध्यक्ष सत्यम सिंह ने की। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य युवा पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों, श्रमिक हितों और संगठनात्मक मजबूती के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में झारखंड इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि इंटक के भविष्य को मजबूत करने में युवा शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं की सक्रियता से संगठन में नई ऊर्जा आती है और श्रमिक आंदोलन को मजबूत आधार मिलता है।

प्रशिक्षक के रूप में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने संगठन के विस्तार, नेतृत्व क्षमता, मजदूर हितों तथा श्रमिक अधिकारों की रक्षा के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया।

बैठक में यूथ इंटक के सभी प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सदस्यता अभियान, संगठन के विस्तार, मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों और श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान कई नए सदस्यों को शामिल करते हुए कमेटी का विस्तार भी किया गया।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से संकल्प लिया कि आगामी दिनों में मजदूरों की समस्याओं का समाधान, मजदूरी एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही श्रमिक परिवारों के लिए कल्याणकारी कार्यक्रम चलाने और उद्योगों में होने वाले शोषण के खिलाफ लड़ाई को तीव्र गति देने पर सहमति बनी।प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह ने कहा कि यूथ इंटक का लक्ष्य युवाओं को श्रमिक आंदोलन से जोड़ना और संगठन को नई दिशा देना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर मजदूर हित में निरंतर काम करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पवन कुमार बबलू, यूथ इंटक प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत सिंह, महासचिव रघुचंदन प्रधान, नीतीश कुमार सिंह, सचिव मणिकांत, पी.के. मिश्रा, सुरेश सवैया, बबलू बिसाई, रवि शंकर, शुभम मुखी, रोशन मुखी, संतोष पंडित, इंद्रकेश, कुमोद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

TAGS
digitalwithsandip.com