Witchcraft Murder: डायन-बिसाही के अंधविश्वास में डूबा गांव‚ 60 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या

Witchcraft Murder: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत बालजुड़ी गांव में अंधविश्वास का दर्दनाक मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ लोगों ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों ने महिला के शव को

Facebook
X
WhatsApp
Witchcraft Murder: डायन-बिसाही के अंधविश्वास में डूबा गांव‚ 60 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या

Witchcraft Murder: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड अंतर्गत बालजुड़ी गांव में अंधविश्वास का दर्दनाक मामला सामने आया है। गांव के ही कुछ लोगों ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

घटना के बाद आरोपियों ने महिला के शव को गोईलकेरा जाने वाली पुलिया के पास फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले, तो पुलिया के पास पड़े शव को देखकर दहशत में आ गए। तत्काल इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

मृतका की पहचान जमुना पूर्ति (60 वर्ष) के रूप में की गई है, जो बालजुड़ी गांव में अपने छोटे बेटे शिव कुमार पूर्ति, बहू सुखमती पूर्ति और बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ रहती थी। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा है।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और प्रारंभिक जांच में यह अंधविश्वास से जुड़ा मामला प्रतीत हो रहा है। अधिकारियों ने जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और गांवों में अंधविश्वास व डायन प्रथा के खिलाफ सख्त जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

TAGS
digitalwithsandip.com