Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Trailer Drivers Strike: 5 जनवरी से हड़ताल का एलान‚ ट्रेलर चालक आंदोलनरत

Trailer Drivers Strike: जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने टाटा कंपनी पार्किंग में कार्यरत ड्राइवरों की समस्याओं और कंपनी प्रबंधन द्वारा उनकी मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में आगामी 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। यूनियन के इस फैसले से शहर की परिवहन व्यवस्था

Facebook
X
WhatsApp
Trailer Drivers Strike: 5 जनवरी से हड़ताल का एलान‚ ट्रेलर चालक आंदोलनरत

Trailer Drivers Strike: जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन ने टाटा कंपनी पार्किंग में कार्यरत ड्राइवरों की समस्याओं और कंपनी प्रबंधन द्वारा उनकी मांगों की लगातार अनदेखी किए जाने के विरोध में आगामी 5 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। यूनियन के इस फैसले से शहर की परिवहन व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

यूनियन के अनुसार, इससे पहले भी ड्राइवरों ने यूनियन के बैनर तले बर्मामाइंस पार्किंग गेट को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। उस दौरान कंपनी अधिकारियों ने मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक किसी भी दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे ड्राइवरों में गहरा असंतोष है।

यूनियन अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगभग पांच हजार ट्रेलर ड्राइवरों से मेडिकल जांच के नाम पर लगातार पैसे वसूले जा रहे हैं। इसके अलावा आवश्यकता से कहीं अधिक मात्रा में हर महीने ड्राइवरों से खून लिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा अवैध धंधा कंपनी के कुछ अधिकारी और संवेदक आपसी मिलीभगत से चला रहे हैं।

जय किशोर सिंह ने बताया कि इन सभी समस्याओं को लेकर तमाम सरकारी कार्यालयों और टाटा कंपनी प्रबंधन के समक्ष बार-बार शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अब तक किसी प्रकार का समाधान नहीं निकला है। इससे ड्राइवरों में आक्रोश और निराशा दोनों बढ़ती जा रही है।

यूनियन का कहना है कि टाटा कंपनी की पार्किंग व्यवस्था बेहद जर्जर स्थिति में है, बावजूद इसके उसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। साथ ही ड्राइवरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जा रही है, जो श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है।

इन तमाम मुद्दों को लेकर यूनियन ने ऐलान किया है कि 5 जनवरी से सभी ट्रेलर ड्राइवर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसके साथ ही शहर की सभी प्रमुख पार्किंग को अवरुद्ध किया जाएगा। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

TAGS
digitalwithsandip.com