Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Trailer Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर‚ दो दोपहिया वाहनों को रौंदा

Trailer Accident: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर आईडीटीआर के समीप तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रेलर ट्रक ने पहले एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद विपरीत दिशा

Facebook
X
WhatsApp
Trailer Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर‚ दो दोपहिया वाहनों को रौंदा

Trailer Accident: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर आईडीटीआर के समीप तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रेलर ट्रक ने पहले एक स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी और उसके बाद विपरीत दिशा से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर ही पलट गया।

हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

ट्रेलर के बीच सड़क पर पलट जाने के कारण टाटा–कांड्रा मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रेलर को हटवाने की प्रक्रिया शुरू की, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया गया।

घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की मुख्य वजह प्रतीत हो रही है।

पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि फरार चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

TAGS
digitalwithsandip.com