Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Student Dies Running: राष्ट्रीय युवा दिवस‚ खेल आयोजन में हुआ हादसा

Student Dies Running: चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित खेलकूद गतिविधियों के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब दौड़ प्रतियोगिता में शामिल एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने कॉलेज परिसर

Facebook
X
WhatsApp
Student Dies Running: राष्ट्रीय युवा दिवस‚ खेल आयोजन में हुआ हादसा

Student Dies Running: चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित खेलकूद गतिविधियों के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जब दौड़ प्रतियोगिता में शामिल एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई और इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने कॉलेज परिसर और छात्र समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया।

मृतक छात्र की पहचान 22 वर्षीय विक्रांत टुडू के रूप में हुई है, जो चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार दोपहर आयोजित दौड़ के दौरान वह प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, छात्र को तुरंत सीपीआर दिया गया और कॉलेज की एंबुलेंस से चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद विक्रांत की जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।

विक्रांत टुडू धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत कोनोटांड़ गांव का निवासी था। उसके पिता नकुल टुडू पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। तीन बहनों के बाद विक्रांत परिवार का सबसे छोटा और इकलौता बेटा था। बुधवार को परिजन चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

छात्र की मौत के बाद परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। बुधवार दोपहर तक मुआवजे की मांग को लेकर परिवार के सदस्यों और कॉलेज प्रशासन के बीच बातचीत चलती रही, हालांकि किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका। परिजनों का कहना है कि यदि आयोजन के दौरान बेहतर चिकित्सीय व्यवस्था होती, तो शायद छात्र की जान बचाई जा सकती थी।

मामले पर चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डी. राहा ने स्पष्ट किया कि कॉलेज में नियमित रूप से खेलकूद गतिविधियां आयोजित होती रहती हैं और यह कोई अनिवार्य प्रतियोगिता नहीं थी। उन्होंने बताया कि इसमें केवल उन्हीं छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने स्वेच्छा से रजिस्ट्रेशन कराया था। प्रिंसिपल ने कहा कि छात्र की तबीयत बिगड़ते ही तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई, लेकिन दुर्भाग्यवश उसे बचाया नहीं जा सका। उन्होंने यह भी बताया कि कॉलेज प्रबंधन परिवार को संभावित आर्थिक सहायता देने पर विचार कर रहा है।

TAGS
digitalwithsandip.com