Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Seraikela Road Block: हाईवा की चपेट में बाइक सवार की मौत‚ ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर सड़क किया जाम

Seraikela Road Block: सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी ओपी अंतर्गत उकरी–खरसावां मार्ग पर शनिवार शाम हुई एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। यह जाम लगभग 20 घंटे तक जारी रहा और रविवार दोपहर समझौते के बाद हट सका। शनिवार शाम

Facebook
X
WhatsApp
Seraikela Road Block: हाईवा की चपेट में बाइक सवार की मौत‚ ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर सड़क किया जाम

Seraikela Road Block: सरायकेला थाना क्षेत्र के सीनी ओपी अंतर्गत उकरी–खरसावां मार्ग पर शनिवार शाम हुई एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जाम लगा दिया। यह जाम लगभग 20 घंटे तक जारी रहा और रविवार दोपहर समझौते के बाद हट सका।

शनिवार शाम लगभग 7 बजे धातकीडीह निवासी बाइक सवार जितेन नायक एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना जगरनाथपुर गांव के पास हुई, जिसके बाद स्थानीय लोग और परिजन आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने सड़क पर बांस, पत्थर और बाधा सामग्री रखकर यातायात पूरी तरह रोक दिया।

जाम के कारण उकरी से खरसावां होते हुए सरायकेला जाने वाले पूरे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कामकाजी लोग, यात्री और स्थानीय परिवहन सभी पूरी तरह प्रभावित रहे। रातभर सड़क बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन और ग्रामीण शुरू में 15 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे और किसी भी स्थिति में जाम हटाने के लिए तैयार नहीं हुए।इस दौरान सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, और सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह भी रातभर घटनास्थल पर कैंप करते रहे।

प्रशासन ने गाड़ी मालिक से बात कर पहले एक लाख रुपये की सहायता राशि देने का प्रस्ताव रखा, लेकिन ग्रामीणों ने इसे अस्वीकार कर दिया। रविवार को कई दौर की बातचीत और समझाइश के बाद दोनों पक्षों के बीच दो लाख रुपये की सहायता राशि पर सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और देर दोपहर आवागमन सामान्य हो गया।

पुलिस ने मृतक जितेन नायक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सरायकेला भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल रहा, लेकिन प्रशासनिक हस्तक्षेप और शांतिपूर्ण बातचीत के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य कर दी गई।सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह के अनुसार, “प्रशासन पूरे समय मौके पर मौजूद था और हालात को शांतिपूर्ण ढंग से नियंत्रित किया गया।”

TAGS
digitalwithsandip.com