Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के बनसा के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े हाईवा से टकरा गई. टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया.
टक्कर के बाद सड़क पर गिरा युवक
मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे एक हाईवा खड़ा था. इसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित हो गया और सीधे हाईवा से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
पुलिस ने घायल को TMH भेजा
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चौका थाना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद घायल युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) भेजा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.


