RRB NTPC Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए भर्ती का मौका आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (NTPC) के तहत कुल 3,548 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती में अलग-अलग पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा रिक्तियां गुड्स ट्रेन मैनेजर के लिए रखी गई हैं.
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
गुड्स ट्रेन मैनेजर: 2,750 पद
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 371 पद
जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 300 पद
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 127 पद
ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगा मौका
इस भर्ती के जरिए योग्य ग्रेजुएट उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे में काम करने का अवसर मिलेगा. रेलवे भर्ती बोर्ड की इस प्रक्रिया के तहत विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन की तारीख, योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए.


