Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Sarailkela news: अवैध वसूली को लेकर बवाल‚ वाहन चालकों के साथ की गई मारपीट

Sarailkela news: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अवैध वसूली को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। डुमटांड़ मोड़ पर बालू लदे वाहनों को रोककर जबरन वसूली कर रहे JLKM नेता तरुण महतो और उसके समर्थकों ने विरोध जताने पर ट्रक चालकों के

Facebook
X
WhatsApp
Sarailkela news: अवैध वसूली को लेकर बवाल‚ वाहन चालकों के साथ की गई मारपीट

Sarailkela news: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अवैध वसूली को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया। डुमटांड़ मोड़ पर बालू लदे वाहनों को रोककर जबरन वसूली कर रहे JLKM नेता तरुण महतो और उसके समर्थकों ने विरोध जताने पर ट्रक चालकों के साथ जमकर मारपीट की, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन स्थिति संभालने के बजाय और बिगड़ गई।समर्थकों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। भीड़ को काबू में करने के दौरान आरक्षी नरेश यादव और एक अन्य चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।सूत्रों का दावा है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस द्वारा हवाई फायरिंग भी की गई, हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद पुलिस ने वहां से दो गाड़ियां जब्त की हैं। इनमें से JLKM पार्टी के झंडे, बैनर और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने तरुण महतो को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।प्रारंभिक जांच में अवैध वसूली के आरोपों को गंभीर माना जा रहा है।

घटना के बाद ईचागढ़ थाना में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थाना गेट पर ताला लगा दिया गया है और आम लोगों का प्रवेश रोक दिया गया है।उधर, तरुण महतो के समर्थक थाने के बाहर जमा होकर उसके गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण बनी हुई है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और अवैध वसूली तथा पुलिस पर हमले के हर पहलू की जांच की जाएगी।थाना प्रशासन ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
digitalwithsandip.com