Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Sakchi Library Assault: साकची के आमबागान स्थित निजी लाइब्रेरी में युवती पर हमला‚ इलाके में मचा हड़कंप

Sakchi Library Assault: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत आमबागान स्थित सना कॉम्प्लेक्स की एक निजी लाइब्रेरी में उस समय अफरातफरी मच गई, जब पढ़ाई कर रही युवतियों पर एक युवक ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई और मौके पर

Facebook
X
WhatsApp
Sakchi Library Assault: साकची के आमबागान स्थित निजी लाइब्रेरी में युवती पर हमला‚ इलाके में मचा हड़कंप

Sakchi Library Assault: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत आमबागान स्थित सना कॉम्प्लेक्स की एक निजी लाइब्रेरी में उस समय अफरातफरी मच गई, जब पढ़ाई कर रही युवतियों पर एक युवक ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई और मौके पर मौजूद लोग सहम गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाइब्रेरी के अंदर पढ़ाई कर रही एक युवती पर एक युवक ने स्टील की पानी की बोतल से सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही गिर पड़ी। घटना के बाद लाइब्रेरी में मौजूद अन्य छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई।

हमले के बाद आरोपी लाइब्रेरी से बाहर निकल गया, जहां उसने बाहर मौजूद एक अन्य युवती के साथ भी मारपीट की। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को मौके पर ही पकड़ लिया।

घटना की सूचना तुरंत साकची थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में टांके लगाए गए हैं। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हमले के कारणों सहित पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

TAGS
digitalwithsandip.com