Adityapur News: आदित्यपुर में छठ पूजा-2026 की तैयारी तेज, विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा Jamshedpur News: जमशेदपुर को महानगरपालिका घोषित करे सरकार, सरयू राय ने CM हेमंत सोरेन से की मांग Saraikela News: सरायकेला में महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का मौका, मुद्रा ऋण से व्यवसाय शुरू करने में मिलेगी मदद Adityapur News: आदित्यपुर में नशे में धुत चालक ने दुर्गा पूजा गेट को मारी टक्कर, बाइक भी क्षतिग्रस्त Saraikela News: सरायकेला में स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, लापरवाही पर वेतन रोकने का निर्देश Breaking News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियों की टक्कर, कई लोगों के घायल होने की खबर

Road Accident: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा‚ पल्सर सवार युवक की मौके पर मौत

Road Accident: जमशेदपुर से सटे टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पल्सर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा गांव के समीप रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। मृतक की पहचान बालीगुमा निवासी संजय कुमार महतो के

Facebook
X
WhatsApp
Road Accident: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर दर्दनाक हादसा‚ पल्सर सवार युवक की मौके पर मौत

Road Accident: जमशेदपुर से सटे टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पल्सर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा बोड़ाम थाना क्षेत्र के पगदा गांव के समीप रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। मृतक की पहचान बालीगुमा निवासी संजय कुमार महतो के रूप में हुई है, जो देबू महतो का इकलौता पुत्र था।

परिजनों के अनुसार संजय कुमार महतो अपनी बहन को पश्चिम बंगाल स्थित उसकी ससुराल हांसपुर छोड़ने गया था। शुक्रवार की रात वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। मृतक मूल रूप से पटमदा के धाधकीडीह गांव का निवासी था और पिछले करीब तीन दशकों से बालीगुमा में रह रहा था।

हादसे से पहले संजय ने रात करीब आठ बजे पटमदा बाजार में कोचिंग सेंटर संचालित करने वाले अपने चचेरे भाई युधिष्ठिर महतो से मुलाकात की थी। वहां से उसने अपनी मां को फोन कर रात नौ बजे तक घर पहुंचने की जानकारी दी थी। लेकिन अगली सुबह करीब नौ बजे उसकी मौत की सूचना परिवार को मिली, जिससे पूरे घर में कोहराम मच गया।

संजय कुमार महतो अविवाहित था और परिवार का एकमात्र पुत्र था। वह सोलर इंस्टॉलेशन का काम करता था और बालीगुमा में उसकी अपनी दुकान भी थी। उसके पिता चूना-पेंट का काम कर परिवार चलाते हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

शनिवार की सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना बोड़ाम थाना को दी गई। थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार के निर्देश पर हलूदबनी ओपी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

TAGS
digitalwithsandip.com